Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शराब की दुकाने हटाने की मांग

शराब की दुकाने हटाने की मांग




बस्ती, 25 जून। ऑल इण्डिया रियूनियन अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शराब के सरकारी ठेकों,ं को विद्यालय, दलित वस्तियों, धार्मिक स्थलों से एक किलोमीटर दूर खोले जाने की मांग किया है। एडवोकेट विक्रम गौतम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों मे विद्यालय, दलित वस्तियों, धार्मिक स्थलों के आस पास नियम विरूद्ध ढंग से शराब की दूकाने संचालित करायी जा रही हैं। 


यह पूरी तरह से नियम विरूद्ध है, इस पर व्यापक जनहित में रोक लगाया जाय। रियूनियन महासचिव संदीप गोयल ने कहा कि विद्यालय, दलित वस्तियों, धार्मिक स्थलों के आस पास शराब की दूकानों के संचालन से वातावरण विकृत होता है। आये दिन लोग शराब का सेवन कर अराजकता की स्थिति पैदा कर देते हैं। शराब की लत के कारण अनेक परिवार बरबाद हो रहे हैं, ऐसे में मानको का पालन कर नियमानुसार की शराब के दूकानों को संचालित कराया जाय। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अनुराग कुमार एडवोकेट, अश्विनी कुमार गौतम, गोविन्द प्रसाद एडवोकेट, आकाश आर्य, रामशंकर आजाद, दीपक कुमार एडवोकेट, सिकन्दर कुमार, दीपक राव, अमरेश चन्द्र, सुरेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार, राकेश कुमार कन्नौजिया, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad