Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सड़क हादसों में सैकड़ों लोगों की जान बंचाने के बाद अब जरूरतमंदों को हेलमेट बांट रहे हाइवे दूत प्रमोद ओझा

सड़क हादसों में सैकड़ों लोगों की जान बंचाने के बाद अब जरूरतमंदों को हेलमेट बांट रहे हाइवे दूत प्रमोद ओझा




बस्ती, 25 जून। सोमवार को सागर सेवा ट्रस्ट द्वारा अध्यक्ष प्रमोद ओझा के संयोजन में बड़े बन पुलिस चौकी के निकट लोगों को यातायात की जानकारी देने के साथ ही निःशुल्क लोगों को हेल्मेट दिया गया। हाइवे देवदूत के नाम से लोकप्रिय प्रमोद ओझा ने बिना हेल्मेट जा रहे लोगों को रोका और कहा कि आपकी जिन्दगी बहुत कीमती है, खतरों से मत खेलिये, खुद के लिये नहीं तो परिवार के लिये हेल्मेट का उपयोग अवश्य करें। बडेवन चौकी के पास सोमवार की शाम जरूरत मंदों को हेलमेट उपलब्ध कराकर उन्हें हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर आरटीओ रबि कान्त शुक्ला, एआरटीओ पंकज सिंह के साथ ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रहीं। ट्रस्ट के अध्यक्ष हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य ही सड़क सुरक्षा को लेकर है। और हेलमेट सुरक्षा कवच से कम नहीं है।इसी क्रम में जन-जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट वितरण किया जा रहा है।जो ट्रस्ट की ओर से चरणबद्ध ढंग से चलता रहेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad