Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में बगैर दुल्हन लौटी बारात

बस्ती में बगैर दुल्हन लौटी बारात




हर्रैया, बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरवनपुर पाण्डेय गांव में बीती रात शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब दुल्हन का भाई डीजे लगाते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूम से झुलस गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजा गया। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। 


घटना की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बिना शादी के ही बारात वापरा चली गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के सरवनपुर पाण्डेय गांव में बीती रात नगर थाना क्षेत्र से बारात आई हुई थी। द्वार पूजा के बाद जगमाल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शादी का कार्यक्रम होने वाला ही था इतने में दुल्हन का भाई 18 वर्षीय करन आर्य पुत्र राममिलन डीजे का तार जोड़ने लगा। तार जोड़ते समय वह करण्ट की चपेट में आने से झुलस गया। खुशियां मातम में बदल गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य कलवारी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बाराती बिना शादी के वापस चले गए। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad