Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

योग दिवस को सफल बनाने की अपील

योग दिवस को सफल बनाने की अपील




बस्ती 17 जून। विश्व योग दिवस 2024 को एक महोत्सव के रूप में मनाने के लिए पतंजलि योग समिति, इंडियन योग एसोसिएशन, भारत स्वाभिमान समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्व योग दिवस का निमंत्रण लेकर योग शिक्षक जन-जन को किसान पीजी कॉलेज बस्ती में 19 जून से 21 जून तक प्रातः 5ः30 बजे से 7ः30 बजे तक सपरिवार सम्मिलित होने का निमंत्रण दे रहे हैं। 


साथ ही डॉ नवीन सिंह गरुड़ ध्वज पाण्डेय, डॉ प्रवेश कुमार, डा वीरेंद्र त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी और योग प्रशिक्षक जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलकर उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दे रहे हैं। पुष्पा सिंह सह जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति ने महिला योग प्रशिक्षकों को समाज को महिलाओं और बच्चों को योग का महत्व बताकर कार्यक्रम में आने का निर्देश दिया। डा नवीन सिंह और गरुण ध्वज पाण्डेय ने पत्रकार जयंत मिश्रा, नंदीश्वर दत्त ओझा, जगदंबा प्रसाद शुक्ल, महेश शुक्ला, बीजेपी गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र शर्मा, अमरेश पाण्डेय, सत्य प्रकाश सिंह, कर्नल के सी मिश्र सहित अन्य लोगों से मिलकर योग प्रोटोकॉल के अभ्यास में शामिल होने का अनुरोध किया। 


नवल किशोर चौधरी कोषाध्यक्ष भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने बताया कि बस्ती की चारों तहसीलों और सभी ब्लॉकों में पतंजलि के द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जाएगा। इस अवसर पर बबली शर्मा, मीरा सिंह, सत्या पाण्डेय, रजनी मिश्रा, जवाहर लाल, सुभाष चन्द्र आर्य, प्रमोद कुमार गुप्ता, शशि बहन, राममोहन पाल, अजीत कुमार पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश चौधरी, रत्नेश कुमार मिश्रा, विजय कुमार, हिमांशु यादव,संदीप भट्ट, भानु बाबू, रामनाथ आदि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad