Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांड से बचने के चक्कर में बाइक सवार की डिवाइडर से भिड़कर मौत

सांड से बचने के चक्कर में बाइक सवार की डिवाइडर से भिड़कर मौत




कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी की तमाम कोशिशों के बावजूद जनपदवासियों को छुट्टा जानवरों से राहत नही मिली। अफसरों की संवेदनहीनता और मातहतों की कोमचोरी के चलते लोग जावरों की चपेट में आने से रोजाना चोटिल हो रहे हैं या फिर जांन गंवा रहे हैं। ताजा मामला कलवारी कस्बे में लुम्बिनी दुद्धी मार्ग का है। थाना क्षेत्र के गोड़ियाजोत गांव के पास शनिवार की देर शाम बाइक सवार के सामने अचानक साड़ आ जाने के कारण वह बचाव के चक्कर मे लोहे के डिवाइडर से टकरा गया। घटना में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गयी। नगर थाना क्षेत्र के भैस बरहा गांव निवासी 38 बर्षीय राजेन्द्र प्रसाद उर्फ बाढ़ू बाइक से टांडा घाट पर एक दाह संस्कार मे शामिल होने गये थे। घर वापस आते समय वह गोड़िया जोत गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गये। थानाध्यक्ष कलवारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad