Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो बाइकों की भिड़न्त में एक युवक की मौत

दो बाइकों की भिड़न्त में एक युवक की मौत



हर्रैया, बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग चिलमा बाजार में साधन सहकारी गोदाम नरहरपुर के सामने बीती रात मार्ग दुघर्टना में घायल बाइक सवार की लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


जानकारी के अनुसार राम जानकी मार्ग चिलमा बाजार के साधन सहकारी समिति नयकापार के सामने बीती  8ः00 बजे के करीब दो बाइक आपस में भिड़ गई। मंगल पुत्र मंतराम व रीता देवी रसूलपुर व उमेश व गुलशन निवासी मरवटिया थाना दुबौलिया घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजा था। उमेश की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उमेश के मौत की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक उमेश चार भाइयों में दूसरे नम्बर का था। एक बहन है शादी नही हुई है। मृतक उमेश युनिक स्कूल बैरागल में प्राइवेट शिक्षक के रुप में कार्य करता था। थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad