Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पूर्व प्रधान ने जबरिया जोत लिया खेत, पीड़ित ने मांगा इंसाफ

पूर्व प्रधान ने जबरिया जोत लिया खेत, पीड़ित ने मांगा इंसाफ



बस्ती, 28 जून। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौवा खुर्द निवासी विजय सिंह वर्मा ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। भेजे पत्र में विजय सिंह वर्मा ने कहा है कि उनके पट्टीदार जुग्गीलाल वर्मा पुत्र सन्तराम चौधरी लम्बे समय तक ग्राम प्रधान थे। जुग्गीलाल वर्मा का स्थानीय पुलिस से अच्छा सम्बन्ध है। पुलिस की सह पर वे उसके घर के पिछवाड़े की जमीन को कब्जा कर लेना चाहते हैं।


मना करने पर जुग्गीलाल वर्मा, उनके पुत्र आशुतोष वर्मा, प्रियंका वर्मा, मनीष वर्मा आदि विजय सिंह वर्मा और उनके परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देते हैं। जुग्गीलाल वर्मा कहते हैं कि वे पूर्व ग्राम प्रधान रहे हैं, पुलिस प्रशासन उनके साथ है, तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड पाओगे। मझौवा खुर्द निवासी विजय सिंह वर्मा ने पत्र में कहा है कि गत 14 जून को उसने इस मामले में एक प्रार्थना पत्र दिया था। 


22 जून को दिन में लगभग 12 बजे जुग्गीलाल वर्मा पुत्र सन्तराम चौधरी, रामभवन चौधरी पुत्र रामराज, रंजेश पुत्र रामभवन चौधरी, संदीप, पंकज आदि ने इसी रंजिश को लेकर  उसके खेत को ट्रैक्टर से जोत लिया। खेत में एक माह के ढैचा की फसल लगी थी, उसका काफी नुकसान कर दिया। मना करने पर बरामदे में घुसकर गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी दी। थाने पर सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। विजय सिंह वर्मा ने मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही अने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad