Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में आम बीनने गईं तीन बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

बस्ती में आम बीनने गईं तीन बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत



बस्ती, 19 जून।
जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सोनौरा पाठक गांव में आम बीनने गईं तीन नाबालिग बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आम बीनने के दौरान भीषण गर्मी से परेशान तीनों बच्चियां तालाब में नहाने चली गईं। गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे लगातार पानी में समाती गईं। अचानक उन लोगो का पैर गहरे पानी में चला गया और सभी डूबने लगीं। गांव के अन्य बच्चों द्वारा उनके परिजनों को सूचना दी गई जिससे लोग बच्चों को तालाब से निकालने के लिए भारी संख्या में तालाब पर पहुंचे। लेकिन तीन नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने शव का शिनाख्त करवा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस संबंध में घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad