Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विधायक सलभ मणि ने ठेकेदार के विरूद्ध दर्ज कराया मुकदमा

विधायक सलभ मणि ने ठेकेदार के विरूद्ध दर्ज कराया मुकदमा



देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 19 जून। देवरिया सदर के विधायक सलभ मणि त्रिपाठी एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने बहु प्रतीक्षित देवरिया बेलडाड मार्ग पर बिना केमिकल डालें निर्माण कार्य करने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस संबंध में विधायक ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य मानक के विपरीत किया जा रहा है। 


उन्होंने बताया कि देवरिया जिला मुख्यालय से बेलडाड तक का मार्ग का निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जबकि इसका ठेका अंबुज अग्रवाल मेजर्स सीएल गुप्ता एंड संस प्रयागराज के पास है। सदर विधायक ने बुधवार को बताया कि निर्माण कार्य में ठेकेदार केमिकल का प्रयोग नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि कैमिकल मिलाए जाने से सड़क में सीलन नहीं आती है और सड़क मजबूत बनती है। इस संबंध में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा ठेकेदार से शिकायत भी की गई। लेकिन उसने इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया। सदर विधायक का आरोप है कि साइट पर इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, लैब टेक्नीशियन की बिना उपस्थिति में ही कार्य कराया जा रहा है। श्री त्रिपाठी के अनुसार उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिव्या मित्तल से की जिसके आधार पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग देवरिया ने संबंधित ठेकेदार अनुज अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है। इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि मुकदमा पंजीकृत कर उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad