Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घरों का पानी खेतों में जा रहा है, निस्तारण की मांग

घरों का पानी खेतों में जा रहा है, निस्तारण की मांग




BASTI, 20 JUNE. अपना दल ‘एस’ जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल ने गुरूवार को पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। मांग किया कि नगर पंचायत बभनान के किसानों के खेतों में विभिन्न वार्डो के घरों का निकासी पानी लोहकजरा तालाब में जाता है। तालाब से आगे बने नाले में पानी आगे न जा पाने के कारण कई वर्षो से घरों का पानी किसानों के खेतों में भरा हुआ है।

यदि लोहकजरा तालाब का पानी आगे बने नाले तक पहुंचाया जाय तो किसान अपने खेतों में फसल पैदा कर सकेंगे। मांग पत्र देने के बाद अपना दल ‘एस’ जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल ने मांग किया कि इस समस्या का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जाय। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अपना दल ‘एस’ के जिला महासचिव शिव कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष निसार अहमद, अजीत वर्मा, शिवपूजन पटेल, चौधरी रामपाल पटेल, विजय कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad