जयपुरिया स्कूल मे पेण्टिंग कर रहा मजदूर
तीसरे मंजिस से गिरा, मौत, परिजनों को सूचना न देने का आरोप
बस्ती, 23 सितम्बर। कलवारी थानान्तर्गत जयपुरिया स्कूल मे पेण्टिंग का काम कर रहे वेदप्रकाश निषाद (23) पुत्र भगवानदीन की तीसरे मंजिल से गिरकर मौत हो गई। कलवारी थाना क्षेत्र के सहारनपुर गांव निवासी भगवानदीन का बेटा करीब 15 दिनों से जयपुरिया स्कूल मे वाल पेण्टिंग का काम कर रहा था।
बुधवार को हादसे के बाद उसे कैली अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना दिन मे करीब 3.20 बजे हुई है। घटना के बाद वेदप्रकाश निषाद के भाई सूर्यनरायन आनन फानन मे जयपुरिया स्कूल पहुंचे। वहां ताला लगाकर कुछ स्टाफ बाहर बैठे थे। पूछने पर पता चला कि वेदप्रकाश आज काम पर आया ही नही।
फिर बताया गया कि घायल अवस्था मे व्रेद प्रकाश को बहादुरपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां जाकर भाई ने पूछा तो पता चला कि यहां कोई नही आया। सूर्यनरायन को कुछ मामला संदिग्ध लगा तो उन्होने पूलिस को फोन लगाया। जानकारी मिली कि वेदप्रकाश को ओपेक चिकित्सालय कैली ले जाया गया है। मौके पर पहुंचे तो जयपुरिया स्कूल के प्रिंसिपल सुबाष जोशी मौजूद मिले। मृतक के भाई ने स्कूल के प्रबंधन पर लापरवाही और सूचनायें छिपाने का आरोप लगाया है।
मृतक के रिश्तेदार दिलीप कुमार ने बताया कि घटना के बाद परिजनों को कोई जानकारी नही दी गई। काफी देर बाद करीब पौने 6.00 बजे घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब दीपेन्द्र निषाद नाम का सिपाही पीड़ित के घर पहुंचा। उसके पास मृतक का आधार कार्ड पैन कार्ड था। स्कूल पर बहादुरपुर ले जाने की बात कही गई। घटना के ढाई घण्टे बाद कैली पहुंचे तब वेदप्रकाश को मृत पाया। वेद्रपकाश के पास आधारकार्ड पैनकार्ड था इसके बावजूद घर वालों को घटना की जानकारी नही दी गई। पीड़ित परिजनों ने मामले की जांच कर न्याय की मांग किया है।
प्रिंसिपल सुबाष जोशी की सुनिये
सुबाष जोशी ओपेक चिकित्सालय कैली मे मौजूद थे। हमारे संवाददाता ने मोबाइल से उनसे बात कराने का प्रयास किया किन्तु उन्होने बात नही किया। बाद मे अपने मोबाइल नम्बर 7307092575 से फोन करके मामले की जानकारी दी और अपना पक्ष रखा। प्रिंसिपल के अनुसार घटना उस वक्त हुई वेदप्रकाश तीसरे मंजिल से सीढ़ी से उतर रहा था। उसे घायल अवस्था मे बहादुरपुर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत मे चिकित्सकों ने कैली अस्पताल रिफर कर दिया। यहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होने कहा वेद्रपकाश दो दिन से स्कूल मे पेण्टिंग का काम कर रहा था।





Post a Comment
0 Comments