Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लोनावाला में छुट्टियां मनाने गया पूरा परिवार एक झटके में खत्म हो गया

लोनावाला में छुट्टियां मनाने गया पूरा परिवार एक झटके में खत्म हो गया




नेशनल डेस्कः मुंबई के लोनावाला में बुरी खबर है। यहां छुट्टियां मनाने गया एक पूरा परिवार वॉटर फाल में बह गया। परिवार में कुल 5 लोग थे। ये वॉटर फाल भूसी बांध के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था। इसे रेलवे का झरना भी कहा जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 2 शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी लोगों की तलाश जारी है। 


लोनावला शहर पुलिस टीम और शिव दुर्ग बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा है। भूसी डैम ओवरफ्लो होने से यह हादसा हुआ। पुणे एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि परिवार पुणे सैय्यद नगर का है। बरामद किए गए शव में महिला की पहचान शाहीना परवीन के रूप में हुई है। उसकी उम्र 40 साल के लगभग है। वहीं जिस बच्ची का शव बरामद किया गया है, उसकी उम्र 13 साल बताई जा रही है। घटना कल दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और रस्सियों और ट्रैकिंग गियर के साथ जीवित बचे लोगों की तलाश शुरू कर दी। 


रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक, पर्यटक झरने में फिसल गए और नीचे की ओर जलाशय में डूब गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि वे झरने के आधार पर खड़े काई वाले पत्थरों पर फिसल गए होंगे और पानी के वेग में बह गए होंगे। उसी स्थान से एक अन्य कथित वीडियो में सैकड़ों लोग बांध के किनारे और उसकी दीवार पर पानी के बहाव के दौरान बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। झरने के बीच में खाने-पीने की दुकानें देखी गईं, जहां पर्यटक सुरक्षा को लेकर किसी भी चिंता से बेफिक्र होकर तेज पानी में आनंद ले रहे थे। क्षेत्र में पर्यटकों को जाने से रोकने के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था भी नजर नहीं आई।  

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad