Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती मनाई गई

छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती मनाई गई




बस्ती। बुधवार को सरदार सेना द्वारा प्रेस क्लब सभागार में अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी के संयोजन में छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती मनाने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को उनकी जयंती पर याद किया गया। सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने कहा कि छत्रपति साहूजी महाराज उन बहादुर एवं निर्भीक शासकों में शुमार होते हैं, जिन्होंने कुशलता पूर्वक सत्ता संचालन के साथ-साथ समाजसुधारक कार्यों से भी जीवन पर्यंत जुड़े रहे। जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर वर्मा, सर्वेश चौधरी, शिवशंकर ‘शाका’ आदि ने छत्रपति साहूजी महाराज और पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला। 


कार्यक्रम के दौरान अभिषेक मौर्य, अखिलेश प्रजापति, शहजाद अंसारी, अमरजीत चौधरी, प्रशान्त चौधरी, राजकुमार चौधरी, चंदन कुमार, अशोक निषाद, आलोक यादव, सन्तोष कुमार, आकाश कन्नौजया, बसन्त चौधरी, दिवाकर पाल, शक्ति चौधरी, अंकुर पटेल, इरफान अहमद और डा. विनोद चौधरी सरदार सेना में शामिल हुये। मुख्य रूप से अभिषेक चौधरी, अशोक चौधरी, राजकुमार पटेल, सफलदीप, विवेक चौधरी, सुनील चौधरी, राजा भैया, इन्द्रसेन, संजय चौधरी, विकास चौधरी के साथ ही सरदार सेना के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad