Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घर में घुसकर महिला संग बलात्कार

घर में घुसकर महिला संग बलात्कार




बस्ती, 26 जून। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एक महिला संग चाकू की नोक पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है महिला को घर में अकेली पाकर युवक जबरन उसके घर में घुस गया और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अभियुक्त वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। तहरीर के मुताबिक गांव में महिला अपने घर पर अकेली थी। रात में खाना खाकर सोने के लिए अपना बिस्तर ठीक कर रही थी। इसी बीच एक पुरुषोत्तम नाम का युवक मौका देखकर उसके घर में जबरन घुस गया। उसने महिला को चाकू दिखाकर उसे डराया और जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़ित महिला के पड़ोस में ही रहता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad