Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजधानी लखनऊ समेत 45 जिलों में आंधी बारिश की संभावना

राजधानी लखनऊ समेत 45 जिलों में आंधी बारिश की संभावना




यूपी डेस्कः मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ समेत 45 जिलों में आंधी बारिश की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को सोनभद्र, वाराणसी, मऊ समेत 10 जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है। 30 किलोमीटर की स्पीड से पुरवा हवाएं चलेंगी। 


पश्चिमी यूपी के 9 शहरों में हीटवेव का अलर्ट है। रविवार को 40.8 डिग्री के साथ मथुरा सबसे गर्म शहर रहा। भदोही का पारा 23.7 डिग्री रिकॉर्ड, जो प्रदेश में सबसे कम है। 25 जून को 66 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर में भारी बारिश की संभावना जताई है। यूपी में मानसून 2 प्रदेशों छत्तीसगढ़ और बिहार से आ रहा है। छत्तीसगढ़ से आ रहे मानसूनी बादल सोनभद्र के बॉर्डर तक पहुंच गए हैं। वहीं, बिहार के रास्ते आ रहा मानसून अभी यूपी के कुशीनगर से 100 किमी दूर पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के बॉर्डर पर अटका है। अगले 2 दिन में वो यूपी में एंट्री कर सकता है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया मानसून अपने तय समय से 5 दिन लेट है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad