Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान क्रैश, 18 लोगों की मौत

काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान क्रैश, 18 लोगों की मौत




नेशनल डेस्कः नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार सुबह काठमांडू से पोखरा जा रहा एक विमान क्रैश होने से 18 लोगों के मरने की खबर है। प्लेन में कुल सवार 19 लोग सवार थे। वहीं घायल पायलट कैप्टन एम. शाक्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया। 


9छ-।डम् प्लेन सौर्य एयरलाइन्स का था। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी 2 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में मारे गए 18 लोगों में से तीन एक ही परिवार के हैं। इनमें मुन राज शर्मा उनकी पत्नी प्रीजा खाटिवाडा और उनका चार साल का बेटा आदि राज शर्मा शामिल है। दरअसल 21 साल पुराने इस प्लेन को मरम्मत कर टेस्टिंग के लिए ले जाया जा रहा था। प्लेन में मौजूद लोग कंपनी के टेस्टिंग स्टाफ थे। काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad