Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, 3 दोस्तों की मौत

गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, 3 दोस्तों की मौत




आगरा, उ.प्र.। बाह के बिजकौली में बीती रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के बाद तीन दोस्तों की ऑन स्पॉट मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गये। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तीनो दोस्त बासौनी के पुरा नीमडाडा गांव के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक एक गाय अचानक बीच सड़क पर आ गई, तभी तेज रफ्तार कार उसे बचाने के चक्कर में पेड़ से जा टकराई। तीनों की पहचान बासौनी के पुरा नीमडाडा गांव के तीन दोस्त विपिन (26) पुत्र सुरेश, श्याम सुंदर (30) पुत्र राम अवतार, सूरज (22) पुत्र मुन्नालाल सोमवार रात 9.30 बजे के करीब कार से बटेश्वर की ओर से घर लौट रहे थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि तेज रफ्तार कार बीच सड़क पर आई गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर से हुई धमाके की आवाज पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार में तीन लोगों के फंसे लोगों को निकाला गया। इन्हें एंबुलेंस की मदद से बाह सीएचसी भिजवाया। यहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बाह श्याम सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा गया है। मंगलवार को तीनों का पोस्टमॉर्टम होगा। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह अस्पताल आ गए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad