Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एसटीएफ और जौनपुर पुलिस से हुई मुठभेड़ में ‘‘चवन्नी’’ ढेर

एसटीएफ और जौनपुर पुलिस से हुई मुठभेड़ में ‘‘चवन्नी’’ ढेर




यूपी डेस्कः यूपी और बिहार में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात इनामी बदमाश सुमित सिंह उर्फ चवन्नी को एसटीएफ और जौनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। वह यूपी और बिहार पुलिस में दर्ज लगभग दो दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित था। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि तड़के बदलापुर क्षेत्र में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी मारा गया।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास था और उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, बलिया और जौनपुर तथा बिहार के कुछ जिलों में कुल 24 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। शर्मा ने बताया कि एसटीएफ और पुलिस को बदलापुर क्षेत्र में सुमित सिंह की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने जब मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने टीम पर गोलियां चला दीं और इस दौरान जवाबी कार्रवाई में सिंह को गोली लगी। उन्होंने बताया कि सिंह को पास के ही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद मौके से एक ए. के. 47 रायफल, एक पिस्तौल और एक कार बरामद की गई है। शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुमित सिंह के दो साथी भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad