Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

3 आईएएस अभ्यर्थियों की मौत बोले राहुल गांधी, कहा असुरक्षित निर्माण हादसे का कारण

3 आईएएस अभ्यर्थियों की मौत बोले राहुल गांधी, कहा असुरक्षित निर्माण हादसे का कारण



नेशनल डेस्कः
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को यहां एक इमारत के बेसमेंट में जलभराव के कारण तीन आईएएस अभ्यर्थियों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि आम लोग असुरक्षित निर्माण, खराब नगर नियोजन और हर स्तर पर संस्थानों की गैरजिम्मेदारी की कीमत चुका रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मध्य दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में भारी बारिश के कारण पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई। 


राहुल गांधी ने एक्स पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में एक इमारत के बेसमेंट में जलभराव के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की मृत्यु बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई थी।“ उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “बुनियादी ढांचे का यह पतन व्यवस्था की संयुक्त विफलता है। आम नागरिक असुरक्षित निर्माण, खराब नगर नियोजन और हर स्तर पर संस्थानों की गैरजिम्मेदारी की कीमत अपनी जान गंवाकर चुका रहा है।“


दिल्ली की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण प्रतियोगी छात्रों की मृत्यु बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान बिजली का करंट लगने से एक छात्र की मृत्यु हुई थी। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षित और आरामदायक जीवन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और सरकारों की जिम्मेदारी है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को उस कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को हिरासत में लिया, जहां भारी बारिश के बाद बाढ़ आने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अन्य आरोपों के अलावा गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad