Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मोहित अपहरण कांड में 5 और अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

मोहित अपहरण कांड में 5 और अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल




बस्ती, 24 जुलाई। मोहित यादव, अपहरण, हत्याकांड में पुलिस बदमाशों का नेटवर्क लगातार खंगाल रही है। कोतवाली पुलिस, एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मामले में संलिप्त 05 और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व दो अदद मोबाइलें बरामद की गईं। इस मामले में कोतवाली में धारा 140(1), 333, 324(4), 115(2), 191(2), 103(1)238 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज है। पकड़े गये अभियुक्तों में पुलकित जैन पुत्र दिलीप जैन निवासी गांधीनगर उम्र 23 वर्ष थाना कोतवाली बस्ती, सत्यम गुप्ता पुत्र गोपाल जी गुप्ता निवासी मेंन रोड पिकोरा गांधीनगर उम्र 20 वर्ष थाना कोतवाली बस्ती, आसिफ इदरीसी पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी सदरी थाना लालगंज, बस्ती उम्र 23 वर्ष, अमित सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह निवासी गौसपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती उम्र 23 वर्ष तथा विपिन गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता निवासी सोखापुरवा उम्र 23 वर्ष थाना लालगंज जनपद बस्ती शामिल हैं।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad