Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवयुग मेडिकल सेन्टर मे हुआ मासूम का दुर्लभ आपरेशन

नवयुग मेडिकल सेन्टर मे हुआ मासूम का दुर्लभ आपरेशन
बस्ती, 07 अगस्त।
शहर के मालवीय रोड पर स्थित नवयुग मेडिकल सेन्टर प्रा. लि. (मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल) के प्रख्यात लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा अभिजात कुमार ने 3 साल के मासूम का सफल आपरेशन पर उसे नई जिंदगी दी। मासूम Appendectomy से पीड़ित था ओर उसे एक गंभीर शल्य क्रिया से गुजरना था। करीब 20 मिनट के आपरेशन के बाद डाक्टर ने संतोष जाहिर करते हुये कहा कि बच्चे का आपरेशन सफल रहा। अब वह सामान्य जीवन जी सकेगा और उसे इस बीमारी से सम्बन्धित समस्या नही होगी। पीड़ित कप्तानगंज थानान्तर्गत बुधईपुर, कुरदा का निवासी है।


डा. अभिजात कुमार ने बताया कि एपेंडेक्टोमी (Appendectomy) का मतलब अपेंडिक्स को बाहर निकालने की शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) है। इसे आम बोलचाल में ’अपेंडिक्स का ऑपरेशन’ कहा जाता है। यह सर्जरी तब की जाती है जब पेट के दाईं ओर स्थित अपेंडिक्स नामक अंग में सूजन या संक्रमण (अपेंडिसाइटिस) हो जाता है। संक्रमित अंग को हटाकर संक्रमण को शरीर में फैलने से रोकना बहुज आवश्यक हो जाता है। लैप्रोस्कोपिक सर्जरी (Laparoscopic Appendectomy) में छोटे-छोटे चीरे लगाए जाते हैं, इससे रिकवरी जल्दी होती है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad