Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर में बरसात के चलते सभी स्कूल 6 जुलाई तक बंद

गोरखपुर में बरसात के चलते सभी स्कूल 6 जुलाई तक बंद




गोरखपुर, उ.प्र.। यूपी के सभी जिलों में मानसून एक्टिव है। गोरखपुर में 2 दिन में 128 मिमी बर्षा रिकॉर्ड की गई। डीएम कृष्ण करुणेश ने 6 जुलाई तक 8 वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। बुधवार को 50 जिलों में औसतन 34.2 मिमी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बिजनौर में 93.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 


48 शहरों में भारी बरसात का अनुमान जताया गया है। संभल में बारिश के बीच बच्चे घर से निकले और मस्ती करते दिखे। मुरादाबाद जंक्शन पर रेलवे ट्रैक डूब गया। पंपिंग सेट लगाकर पानी को स्टेशन से बाहर छोड़ा गया। भोलेनाथ कॉलोनी में सड़कों पर दो से ढाई फीट तक पानी भरा है। आने-जाने के लिए नाव का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। उधर, अयोध्या में सरयू का वाटर लेवल बढ़ गया है। घाट किनारों पर फ्लोटिंग जेटी लगा दी गई है, जिससे लोग गहरे पानी में न जा सकें। लखनऊ में आज सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीच-बीच में अंधेरा जैसा हो जा रहा है। सुबह से यहां धूप नहीं निकली।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad