Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फ्रिज में करंट उतरने से मां बेटी की मौत

फ्रिज में करंट उतरने से मां बेटी की मौत




देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 30 जुलाई। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर कस्बे में बुधवार को फ्रिज में करंट उतरने से मां-बेटी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि कस्बे के आजाद नगर वार्ड की रहने वाली सायदा खातून उम्र करीब पचास साल पत्नी इश्तेहार का अपना मकान है। 


सायदा खातून की बेटी अफसाना खातून उम्र लगभग पच्चीस साल पत्नी सोनू भी मायके आई हुई थी। उन्होंने कहा कि अफसाना खातून किसी काम से फ्रिज खोली तो फ्रिज में करंट आने से वह फ्रिज से चिपक गई। यह देख मां सायदा खातून अपनी बेटी अफसाना को बचाने के लिए गई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिणामस्वरूप दोनों घायल हो गई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अगल बगल के लोग मौके पर पहुंच कर फ्रिज से बिजली को विच्छेदित किया और सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad