Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घूसखोरी के आरोप में महिला दरोगा सस्पेन्ड

घूसखोरी के आरोप में महिला दरोगा सस्पेन्ड



बिहार डेस्कः (आर.के. साहू) मुजफ्फरपुर में एक महिला दरोगा का घूय मांगते हुये आडियो वायरल होने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। सरैया थाने की महिला सब इंस्पेक्टर संवेदना स्नेही का रविवार को अपहरण के मामले में रिश्वत मांगने का ऑडियो सामने आया था। इसी को आधार बनाते हुए सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने एसआई पर कार्रवाई की अनुशंसा की थी। एसएसपी राकेश कुमार ने उन्हें सस्पेंड किया है। दरअसल, ये पूरा मामला नाबालिग के अपहरण से जुड़ा है। सरैया थाना में प्रेम-प्रसंग में नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज हुआ था, जिसकी छानबीन एसआई स्नेहा कर रही थीं। महिला दरोगा पर आरोप है कि इस केस में आरोपी का नाम का काटने के लिए उन्होंने 20 हजार रुपए घूस ली। हालांकि, वायरल ऑडियो सामने आने पर सब इंस्पेक्टर का कहना है कि 20 हजार उसे नहीं मिले।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad