Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गौहर अली ने किया दुर्लभ पौधों का रोपण, कहा विकास के नाम पर नष्ट की जा रही हरियाली

गौहर अली ने किया दुर्लभ पौधों का रोपण, कहा विकास के नाम पर नष्ट की जा रही हरियाली




बस्ती, 01 जुलाई। सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली द्वारा वृक्षों की सुरक्षा और पौधरोपण अभियान चरणबद्ध ढंग से जारी है। उनके द्वारा लगाये गये कई पौधे वृक्ष बन चुके हैं। उन्हें इस बात का दुःख है कि विकास के नाम पर वृक्षों को बेरहमी से काटा जा रहा है। सोमवार को गौहर अली ने हर्रैया तहसील क्षेत्र के अपने ग्रामसभा भदावल कला में दुर्लभ और समाप्त होते जा रहे पौधांं का रोपण किया।


उन्होने मल्लिका, गौरजीत, कपूरी, लंगडा, ख्ैर, पलाश, हींग, रूद्राक्ष, जामरूल, अम्बिका आदि के पौधे रोपे। गौहर अली ने लोगों का आवाहन किया कि वे प्राकृतिक संतुलन के लिये पौध जरूर रोपे और उनकी सुरक्षा भी करें। कहा कि भीषण गर्मी में जब कोई व्यक्ति किसी पेड़ की छांव में बैठता है तो उसे याद रखना चाहिये कि उसे किसी ने कभी लगाया रहा होगा। पौधरोपण अभियान चलाने वाले गौहर अली ने कहा कि हम लोग पौधा लगाकर भूल नहीं जाते हैं। बल्कि इनका हमेशा देखभाल करते रहते हैं जिससे वह लोगों के काम आ सके, पौधों के द्वारा ही हमें ऑक्सीजन, छाया और और लकड़ी मिलती है। हम लोगों इस मानसून में प्रत्येक परिवार को े कम से कम 2 पौधा तो जरूर ही लगाना चाहिए। तभी हम आने वाले पीढ़ियों को स्वस्थ रख पाएंगे। लगाए हुए पौधे आपको हमेशा ऑक्सीजन लकड़ी फल और छाया देते रहेंगे। पौधरोपण में गौहर अली के साथ जौहर अली, अनिल कुमार आदि ने योगदान दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad