Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आनलाइन हाजिरी के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

आनलाइन हाजिरी के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन


बस्ती। प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में ऑन लाइन हाजिरी का निर्णय लिये जाने से शिक्षकों में आक्रोश है। सोमवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े शिक्षकों ने ऑन लाइन हाजिरी का विरोध किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद के नेतृत्व में शिक्षकों और पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि शिक्षकांं को अन्य विभागों की तरह हाफ डे लीव अवकाश, 30 ई.एल. या महाविद्यालय के शिक्षकां की भांति पी.एल., प्रतिकर अवकाश, बीएसए को प्रतिकूल मौसम में ऑन लाइन उपस्थिति में बीएएसए को शिथिलता का अधिकार दिये जाने, सर्वर क्रैश होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था का स्पष्ट निर्देश दिये जाने, अन्य विभागों की तरह उपस्थिति लिये जाने आदि की मांग शामिल है।


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद, अटल बिहारी गौड़, कुंवर राकेश प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र उपाध्याय, अमरेन्द्र चौधरी, विनय प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि ऑन लाइन हाजिरी का निर्णय वापस लेकर सरकार शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति सुविधा उपलब्ध कराये। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से डॉ. अंगद पाण्डेय, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, जर्नादन शुक्ल, राजकुमार प्रजापति, मनीष मिश्र, पंकज गिरी, सन्तोष सिंह, प्रमोद ओझा, राम गोपाल यादव, रामकेवल वर्मा, अजीत सिंह, हरिप्रकाश मिश्र, राहुल द्विवेदी, अमित पाल, डॉ. अनिल यादव, नन्दलाल, सुरेन्द्र पटेल, लल्लन यादव, वीरेन्द्र चौधरी, विजय गिरी के साथ ही अनेक शिक्षक शामिल रहे। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad