Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उन्नाव की किशोरी संग लखनऊ में गैंगरेप, आरोपी शिक्षक निलंबित

उन्नाव की किशोरी संग लखनऊ में गैंगरेप, आरोपी शिक्षक निलंबित



यूपी डेस्कः
यूपी में दुष्कर्म के मामले रिकार्ड बना रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। ताजा मामला उन्नाव का है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक किशोरी को घरेलू कार्य के लिये अपने लखनऊ स्थित आवास पर ले गया। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। लखनऊ के लोकबन्धु अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


मामले में लखनऊ पुलिस ने आरोपी शिक्षक व चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पोस्टमॉर्टम के बाद किशोरी का शव परिजनों को सौंप दिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी व अन्य मांगों को लेकर परिजनों ने लखनऊ के रहीमाबाद चौराहे पर शव रख कर लखनऊ-हरदोई मार्ग जाम कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के तीन घंटे बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। उधर बीएसए ने बीती रात आरोपी शिक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। 


औरास थाना क्षेत्र की एक किशोरी को उसी के गांव में प्राथमिक विद्यालय में तैनात लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के एल्डिको कालोनी निवासी शिक्षक सौरभ सिंह नौकरी का झांसा देकर घरेलू कार्य करने के लिए 8 जुलाई को लखनऊ अपने आवास पर लेकर गया था। जहां बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करता रहा। आरोप है कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। हालत बिगड़ने पर शिक्षक ने उसे लखनऊ के लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 


सूचना पर परिजनों के साथ पहुंचे मृतक किशोरी के भाई ने लखनऊ के पीजीआई थाने में बुधवार को आरोपी शिक्षक सौरभ सिंह व अन्य चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू की। मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। एक भाई है। पिता की मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हो गई थी। मां का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। गरीबी की मार झेल रहा परिवार पर अब दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आरोपी शिक्षक के प्रति इलाके में गुस्सा है। वहीं दूसरे अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad