Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुगर मिल कर्मचारी धरने पर, अनदेखी कर रहा प्रशासन

सुगर मिल कर्मचारी धरने पर, अनदेखी कर रहा प्रशासन



बस्ती, 27 जुलाई। बस्ती सुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों का धरना जारी है। बता दें कि बस्ती चीनी मिल की अवैध तरीके से कटाई का कार्य जिला प्रशासन के मना करने के बावजूद चोरी से मिल प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। इसको लेकर मिल कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि जब तक मिल कर्मचारियों का बकाया भुगतान मिल प्रबंधन नहीं कर देता है तब तक हम शुगर मिल का कोई भी सामान बाहर नहीं ले जाने देंगे। 


जबकि इस मामले में जिला प्रशासन ने मिल कर्मचारियों से मिलकर आश्वासन दिया है कि मिल कर्मचारियों का बकाया भुगतान कराया जाएगा लेकिन मिल प्रबंधन कर्मचारियों के ऊपर अनावश्यक दबाव बनाकर धरने को समाप्त करना चाह रहा है। बावजूद इसके लगातार धरना जारी हैं। धरना स्थल पर मुख्य रूप से संजय कुमार सिंह, कमलेश सिंह, राजकुमार पाण्डेय, रामतेज निषाद, जनार्दन सिंह, अशोक कुमार सिंह, परशुराम, नवीन कुमार यादव ,रामदास, मेहीलाल, रामनाथ, पंकज सिंह, विनोद सिंह, कोदई चौधरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad