Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लार थाना क्षेत्र में युवक की लाश मिली

लार थाना क्षेत्र में युवक की लाश मिली



देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 27 जुलाई।
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान भुडसरी गांव के राहुल उम्र 26 के रूप में हुई। राहुल के चेहरे व बदन पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी ने शनिवार बताया कि परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह पेट्रोल पंप पर जाने की बात कह कर मृतक राहुल घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने उसका शव बरडीहा दलपत गांव के पास देखा। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad