Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन

विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन



बस्ती 01 जुलाई।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.एस. दुबे एवं विधायक प्रतिनिधि सदर मो. सलीम ने जिला चिकित्सालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान माह का फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम के लिए आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गयी। 


संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को बुखार के समुचित इलाज की शपथ भी दिलाया। उन्होने कहा कि दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है या रोग के बाद शारीरिक और मानंसिक विकलांगता भी ला सकता है। इसलिए बुखार होने पर तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले जाये। जनपद के प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी पर बुखार के समुचित इलाज की व्यवस्था है। 


इस अवसर पर सभी ने अपने गॉव, ब्लाक, जनपद और प्रदेश को दिमागी बुखारमुक्त करने के लिए संकल्प लिया। उन्होने इसकी प्रतिबद्धता दोहराई कि शौचालय का प्रयोग करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे, अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखेंगे। यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर एसआईसी डा. वी.के. सोनकर, एसीएमओ डा. एस.बी.सिंह, डीडीओ अजय सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आई. ए. अंसारी, डीआईओ डा. विनोद कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. ए.के. चौधरी, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, यूनिसेफ के नीलम यादव तथा विभागीय चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad