नगरपालिका, बिजली, PWD कर्मचारियों को डीएम ने दिया निर्देश
बस्ती 01 जुलाई। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विद्युत विभाग, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी विभाग को ढीले तारों को सही करने, सड़कों की मरम्मत करने, साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में मुहर्रम एवं कावड़ यात्रा त्यौहार के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने मार्ग में पडने वाले वृक्षों की छंटाई कराने का भी निर्देश दिया है।
उन्होने बैठक में जिले की विभिन्न कमेटियों से आए हुए पदाधिकारी की समस्याओं को सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि इसका समय से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार ही ताजिया तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि परंपरागत ढंग से त्यौहार आयोजित किए जाएं, कोई नयी व्यवस्था न लागू की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सक्रिय रहकर त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने में सहयोग करें। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि त्यौहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा लोकल फाल्ट तत्काल ठीक किए जाने के लिए टीम गठित कर दें।
उन्होंने सभी कार्य समय से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी तथा सीओ एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में ताजिए के जुलूस का मार्ग का निरीक्षण कर ले, वहां पर ड्यूटी लगा दे तथा मुख्य जुलूस वाले दिन आवश्यकता अनुसार रोड डायवर्जन कर दे। उन्होंने ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि नालियों की साफ-सफाई समय से करा दी जाय। उन्होने सीएमओ को निर्देशित किया कि सांप काटने की दवा, इंजेक्शन समयान्तर्गत उपलब्ध रखें। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सभी थानों में शांति समिति की बैठक कर लिया जाय।
उन्होंने कहा कि मोहर्रम के त्यौहार में यह जिला शांतिपूर्ण रहा है तथा पूर्व में कोई घटना प्रकाश में नहीं रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी जिले में यह त्यौहार शांतिपूर्ण होगा। उन्होंने मुहर्रम तथा कावड़ यात्रा में जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों द्वारा सहयोग की अपेक्षा किया है। उन्होंने अपील किया कि किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय प्रशासन या थाने पर दें, उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सरदार जगबीर सिंह, पुनीत दत्त ओझा तथा कमेटी के संभ्रान्त लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने किया। इसमें सीडीओ जयदेव सीएस, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, उप जिलाधिकारी विनोद पांडेय, आशुतोष तिवारी, सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, विधायक प्रतिनिधि सदर मो. सलीम, कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज सिंह, पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, सभी थानाध्यक्ष, शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

.jpeg)











Post a Comment
0 Comments