Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ओडिशा में युवती संग निर्भया जैसी दरिंदगी

ओडिशा में युवती संग निर्भया जैसी दरिंदगी



नेशनल डेस्कः
ओडिशा के गंजाम जिले में एक महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है। दरिंदों ने गैंगरेप के बाद मानवता की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल ही घुसा दी। यह घटना बुधवार को कविसूर्यनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में घटी। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 


इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार खइरापल्ली गांव के पास से महिला को चार लोग पहाड़ी पर खींच ले गए। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की। महिला के निजी अंग में शराब की बोतल घुसा दी। गुरुवार की सुबह गांव की झील के पास महिला गंभीर हालत में पड़ी दिखी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच के अनुसार, गांजा धंधेबाजों के बीच विवाद के कारण महिला के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। 


सूत्रों के अनुसार पोलसरा नामक इलाके की रहने वाली महिला कई साल से गांजे के धंधे से जुड़ी है। कुछ महीने पहले धंधे को लेकर उसका एक खास समूह से विवाद हो गया था। इसके बाद महिला ने पुलिस के हाथों गांजा तस्करी के मामले में कुछ युवकों को पकड़वा दिया। जमानत पर बाहर आने के बाद युवक महिला से बदला लेने की फिराक में थे। उन्होंने धंधे में बकाया वसूलने के लिए महिला को फोन किया। महिला अपने एक पुरुष साथी के साथ बाइक से आई। वहां चार युवकों ने दोनों की पिटाई की, इसके बाद पुरुष साथी को भगा दिया और महिला को पहाड़ी पर ले जाकर वहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad