Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रधान ने नाली बंद कर दिया, समाधान दिवस में पहुंची नाराज महिलायें

प्रधान ने नाली बंद कर दिया, समाधान दिवस में पहुंची नाराज महिलायें




बस्ती, 22 जुलाई। जल जमाव की समस्या को लेकर मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के भैसा पाण्डेय गांव की महिलायें तहसील दिवस में पहुंच गई और उप जिलाधिकारी सदर से मिलकर आग्रह किया कि पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा बांधी गई नाली को खुलवाया जाय जिससे बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों के खतरों से बचा जा सके। 


तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराने के बाद निशा देवी ने बताया कि उनके गांव भैसा पाण्डेय के नाली का पानी पूर्व ग्राम प्रधान के खेत में बगल में लगभग 20 वर्ष से पहले बने नाली में जा रहा था। कई बार खेत की जुताई एवं खुदाई के कारण पक्की नाली टूट गई। अब इस पानी को पूर्व ग्राम प्रधान ने रोक दिया। उनका कहना है कि यह हमारा खेत है और  हम इसमें नाली का पानी नहीं आने देंगे क्योंकि फसल को बहुत नुकसान हो रहा है। नाली का पानी बांध देने के कारण गंदे नाली का पानी घरों व सड़कों पर बह रहा है। 


आने जाने में भी कठिनाई हो रही है। इस मामले में बनकटी ब्लाक और ग्राम प्रधान से भी शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग किया गया किन्तु स्थिति और दयनीय होती जा रही है। समस्या जस की तस है। निशा देवी ने बताया की उप जिलाधिकारी सदर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। तहसील दिवस में समस्या के समाधान हेतु पहुंची महिलाओं और ग्रामीणों में सुराती देवी, सुनीता देवी, नीलम देवी, सीमा देवी, अमरावती, फूलपत्ता, सुशीला, रीता देवी, अजोरिया, सावित्री, राम बुझारत, मनीराम, चन्द्रहास, जितेन्द्र आदि शामिल रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad