Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सावधान! कहीं आप मसालों में कीटनाशक तो खा रहे हैं

सावधान! कहीं आप मसालों में कीटनाशक तो खा रहे हैं



यूपी डेस्कः
अगर आप मसालेदार चटख स्वाद वाली सब्जियों के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइये क्योंकि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का कहना है कि गोल्डी, अशोक, भोला सब्जी मसाले समेत 16 कंपनियों के कई उत्पाद खाने योग्य नहीं हैं। इन कंपनियों के नमूने जांच के दौरान फेल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस साल मई में कानपुर स्थित मसालों की 16 कंपनियों पर एफएसडीए के अफसरों ने छापा मारा था। 


इनके अलग-अलग मसालों के 35 उत्पाद के नमूने जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 23 की रिपोर्ट सामने आई है। इन मसालों में पेस्टीसाइड और कीटनाशक की मात्रा काफी अधिक मिली है। इसमें कीड़े भी मिले हैं। इसके बाद विभाग ने इन प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है। जिन कम्पनियों के उत्पाद फेल हुये हैं उनमें गौरव इंटरप्राइजेज, बिनगवां का हल्दी पाउडर, गोविंद गृह उद्योग, पनकी का गरम मसाला, पद्मा प्रोडक्ट, टीपी नगर का गरम मसाला, सब्जी मसाला, मंगलम इंटरप्राइजेज, चकेरी का मिर्चा पाउडर,विनीस मसाला, चमनगंज का चिकन मटन, कोरमा मसाला, मोहम्मद ओसामा, बेकनगंज का भुना जीरा पाउडर, 


अरावली मसाले प्राइवेट लिमिटेड, चौबेपुर का हल्दी पाउडर, स्पाइस फूड एलएलपी, मंधना का मिर्चा पाउडर, हर्ष ट्रेडिंग, पनकी का सब्जी मसाला, श्री साहिब जी गृह उद्योग, पनकी का गरम मसाला, रौनियार इंटरप्राइजेज, यशोदा नगर का गरम मसाला, रौनियार इंटरप्राइजेज, यशोदा नगर का सब्जी मसाला शामिल है। अफसरों ने कानपुर के दादानगर की शुभम गोल्डी मसाला कंपनी से सैंपल इकट्ठा किए थे। उनमें सांभर मसाला, चाट मसाला और गरम मसाला खाने योग्य नहीं है। इसमें कीटनाशक की मात्रा खतरनाक स्तर तक पाई गई है। शुभम गोल्डी कंपनी गोल्डी ब्रांड नाम से मसाला प्रोडक्ट बनाती है। गोल्डी मसाले के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता सलमान खान हैं। गौरतलब है कि इससे पहले एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों पर सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग ने प्रतिबंध लगा दिया था।                                                                                         







Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad