Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांसद जगदम्बिका पाल ने लेखपालों को बांटा नियुक्ति पत्र

सांसद जगदम्बिका पाल ने लेखपालों को बांटा नियुक्ति पत्र


सिद्धार्थ नगर 10 जुलाई। नवनियुक्त 7720 लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में वितरण किया गया। इसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु राममधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की उपस्थिति में देखा गया।  


मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन रोजगार के अन्तर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण किया जा रहा है। सरकार का 6 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य था। शिक्षा विभाग व अन्य विभागों में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी उपलब्ध कराया गया। राजस्व विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है जिसमें लेखपालो की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। सांसद जगदम्बिका पाल ने नवनियुक्ति लेखपालों को बधाई दी। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत लोगो को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने के बाद आप सभी राजस्व परिवार से जुड़ गये। आप सभी सक्रिय होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों का सहयोग करें तथा अन्य कार्यो को सम्पादित करायें। सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त लेखपालों के प्रति आभार प्रकट किया गया। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad