Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेपिस्ट को बाराबंकी पुलिस ने मारी गोली

रेपिस्ट को बाराबंकी पुलिस ने मारी गोली Barabanki police shot rapist



यूपी डेस्कः
बाराबंकी में रेलवे स्टेशन के पास स्थित खंडहर हो चुके जीआरपी पुलिस आवास में 9 साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी ने दरिंदगी की। बच्ची अपनी मां के साथ इस आवास में रह रही थी। जब मां घर वापस लौटी, तो बच्ची खून से लथपथ थी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत इलाज के लिए भेजा। 


आरोपी विजय मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपी विजय की गिरफ्तारी के लिए स्वाट, सर्विलांस और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम लगाई गई थी। गिरफ्तारी के बाद, विजय ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय उसने जो कपड़े पहने थे, वो खून से सने होने के कारण उसने शुगर मिल के जंगल में छिपा दिए थे। पुलिस उसे कपड़ों की बरामदगी के लिए जंगल लेकर गई, तो वहां विजय ने छिपाए हुए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली विजय के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्ची का समुचित इलाज कराया जा रहा है, और पुलिस इस मामले में कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है। आरोपी रेलवे स्टेशन का अवैध वेंडर बताया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad