गोरखपुर जिला अस्पताल मे सिपाही को
नर्स, स्टाफ ने पीटा, किडनैप, रेप, मर्डर का है आरोप
गोरखपुर, उ.प्र.। यूपी पुलिस के सिपाही अभिषेक यादव ने अपनी करतूत से पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया है। जिला अस्पताल से पुलिस की वर्दी मे सिपाही ने 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। गुरुवार तड़के चिवटहा पुल से नीचे से मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुये आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि बच्ची को दुर्भावना से अगवा किया गया। आरोपी सिपाही गाजीपुर निवासी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उस पर एनएसए भी लगाया जाएगा। बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही पहले घटना से इनकार कर रहा था लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने सारे राज उगल दिये। आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना इलाके के गोपालगंज निवासी बच्ची के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह पिछले चार वर्षों से परिवार के साथ गोरखपुर में रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं। 27 जुलाई को उनकी बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी अस्पताल में खाना लेकर पहुंची थी।
बहन को खाना खिलाने के बाद वह रात करीब नौ बजे घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों ने कोतवाली थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों में पुलिस की वर्दी पहने एक युवक बच्ची को बाइक से ले जाता दिखाई दिया। आरोपी की पहचान सिपाही अभिषेक यादव के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिपाही को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया इमरजेंसी में मेडिकल कराने के दौरान अस्पताल के स्टाफ नर्स और अन्य लोगों ने आरोपी को घेरकर उसके साथ पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने बीच बचाव कर उसका बचाव किया।












Post a Comment
0 Comments