Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर की एण्टी करप्शन टीम ने घूसखोर लेखपाल को दबोचा

गोरखपुर की एण्टी करप्शन टीम ने घूसखोर लेखपाल को दबोचा 

Gorakhpur's anti corruption team caught bribe taking accountant.


यूपी डेस्कः महराजगंज जिले में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के चकबंदी क्षेत्र चौतरवा के लेखपाल अमरनाथ को गोरखपुर की विजलेंस टीम ने बुधवार को मोहनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजलेंस टीम को देख आरोपी लेखपाल भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। टीम आरोपी लेखपाल को थाना पुरंदरपुर ले गई। आरोपी चकबंदी लेखपाल की शिकायत मिलने पर बुधवार दोपहर में गोरखपुर की विजलेंस टीम मौके पर पहुंची। 


टीम प्रभारी इंस्पेक्टर शिवाजी राव, इंस्पेक्टर राम उजागिर, इंस्पेक्टर हौसिला प्रसाद समेत अन्य कर्मी नौतनवा तहसील के अमरनाथ प्रसाद, चकबंदी लेखपाल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। चकबंदी लेखपाल अमरनाथ प्रसाद निवासी ग्राम पटना थाना लार जनपद देवरिया का रहने वाला है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad