Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

झाड़ियों में मिली राजगीर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में मिली राजगीर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Rajgir's body found in bushes, police engaged in investigation



बस्ती, 30 अगस्त (मीडिया दस्तक न्यूज)
नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरथपुर गांव में झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिला है जिसकी पहचान संतोष (30) पुत्र बमभोले ग्राम कोठवा भरतपुर थाना नगर के रूप में हुई। वह राजगीर का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार को खलीलाबाद काम करने गया था। शाम को घर लौटने पर कुछ लोग उसे बुलाकर ले गए थे, लेकिन वह घर नहीं लौटा। 


दूसरे दिन शुक्रवार यानी 30 अगस्त को उसका शव सुबह गांव में रास्ते के किनारे मिला। परिजनों ने उसके हत्या की आशंका जताया है। परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व चंदू पुत्र हरिराम,राकेश पुत्र जगदीश निवाशी कोटवा भरत पुर, अभिसेख पुत्र शिव प्रसाद ग्राम रानीपुर (बेलाड़ी) से एक माह पूर्व विवाद हुआ था। नगर पुलिस ने धारा 103 (बीएनएस) के तहत हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad