फर्रूखाबाद में पेड़ से लटकती मिली दो लड़कियों की लाश, रेप की आशंका Dead bodies of two girls found hanging from a tree in Farrukhabad, suspicion of rape
मामला कायमगंज कोतवाली के भगौतीपुर गांव का है। आशंका है युवतियों का रेप कर उन्हे मौत के घाट उतार दिया गया और पूरे केस को अत्महत्या में तब्दील करने के इरादे से उन्हे पेड़ से लटका दिया गया। दोनो लड़कियां जन्माष्टमी का मेला देखने आई थीं। वे रात में घर नही लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि भगौतीपुर निवासी शशि (16) और बबली (18) सहेली हैं। जन्माष्टमी पर रात में दोनों गांव के मंदिर में गई थीं। मंगलवार सुबह बगीचे में दोनों का शव फंदे से लटका मिला। बबली के पिता रामवीर ने कहा- दोनों लड़कियों की हत्या कर शव को लटकाया गया है। एापी आलोक प्रियदर्शी भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।










Post a Comment
0 Comments