Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलिया में किशोरी संग रेप, पड़ोसी निशाने पर

बलिया में किशोरी संग रेप, पड़ोसी निशाने पर Teenager raped in Ballia, neighbor on target


यूपी डेस्कः
बेटियां आधी रात यूपी में सिर उठाकर, गहने पहनकर चल सकती हैं, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ये दावे चुनावी थे। हकीकत इतना घिनौना है कि कहने और लिखने में भी शर्म आती है। बेटियों को दरिंदे नोच रहे हैं, उन्हे हवस का शिकार बना रहे हैं और मुख्यमंत्री अपने हाथों से अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं। 


दरिंदगी का ताजा मामला यूपी के बलिया जिसे से सामने आया है। यहां उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 13 साल की नाबालिग के साथ जबरिया शरीरिक सम्बन्ध बनाया। वह नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां घटना को अंजाम दिया। रेप पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि वो अपनी छोटी पुत्री को लेकर अस्पताल गई हुई थी और जब वापस घर आयी तो उसकी बड़ी बेटी घर में नही मिली। वह छत पर गई तो उसने देखा कि पड़ोस का ही एक युवक उसकी बच्ची को छत के रास्ते घर में वापस भेज रहा है। वहीं ये सब देखने के बाद जब बच्ची से पूछताछ की गई तो बच्ची ने रोते कर अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तहरीर प्राप्त होते ही पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिक बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad