Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सभी स्कूलों में 12 दिनों का शीत अवकाश घोषित, 6 जनवरी को खुलेंगे स्कूल



6 जनवरी को खुलेंगे स्कूल
सभी स्कूलों में 12 दिनों का शीत अवकाश घोषित
यूपी डेस्कः शिक्षा विभाग ने नया शैक्षिक कैलेंडर जारी करते हुए घोषणा की है कि प्रदेश के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इस फैसले के तहत छात्रों को इस बार लगभग 12 दिनों का लंबा शीतकालीन अवकाश मिल रहा है। शिक्षा विभाग ने लगातार दूसरे वर्ष शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। 


आमतौर पर यह अवकाश 31 दिसंबर तक सीमित रहता था, लेकिन पिछले वर्ष की तरह इस बार भी इसे बढ़ाकर 5 जनवरी कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय प्रदेश में बढ़ती ठंड और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले वर्षों में अत्यधिक ठंड के चलते कई जिलाधिकारियों को अलग-अलग तारीखों पर स्कूल बंद करने के आदेश जारी करने पड़ते थे। इसी असुविधा से बचने और पूरे प्रदेश में एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से इस बार छुट्टियों की अवधि पहले से ही कैलेंडर में शामिल कर दी गई है। शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद 6 जनवरी 2026 से सभी स्कूल पुनः खुलेंगे। शीतकालीन अवकाश बढ़ाने के इस निर्णय से जहां छात्रों को राहत मिली है, वहीं अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग के इस कदम की सराहना की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad