Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विशेष सत्र बुलाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी कराये सरकार- महेन्द्रनाथ यादव

विशेष सत्र बुलाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी कराये सरकार- महेन्द्रनाथ यादव 

Government should make Supreme Court's decision ineffective by calling a special session - Mahendranath Yadav


बस्ती, 21 अगस्त।
बुधवार को समाजवादी पार्टी विधायकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में एस.सी, एस.टी., समाज द्वारा भारत बंद के आवाहन पर बस्ती बंद कराने में सहयोग किया। सपा नेता शास्त्री चौक पर एकत्र हुये और  गांधीनगर, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा आदि स्थानों पर दूकानों, प्रतिष्ठानों को बंद कराया। 


इसके बाद शास्त्री चौक पर एडीएम को प्रधानमंत्री को सम्बोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी ने बाबा साहब प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरक्षण के प्रति समर्थन व्यक्त किया। ज्ञापन में कहा गया है कि लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर एस.सी., एस.टी. पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ बिल लाकर फैसले को निष्प्रभावी करने के साथ ही आरक्षण को 9 वीं सूची में शामिल किया जाय। कोलेजियम सिस्टम को बंद कर पारदर्शी व्यवस्था बनाया जाय। ज्ञापन सौंपने के बाद सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार चाहे तो विशेष सत्र बुलाकर एस.सी., एस.टी. के गतिरोध को समाप्त करा सकती है।




अन्यथा यह माना जायेगा कि भाजपा की सरकार आरक्षण विरोधी है। सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, जावेद पिण्डारी, विजय विक्रम आर्य, राम सिंह यादव, अरविन्द सोनकर, मो. स्वालेह आदि ने कहा कि आरक्षण पर केन्द्र की एनडीए सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करना होगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुनियोजित तरीके से आरक्षण को समाप्त करने की दिशा में लगातार षड़यंत्र कर रही है। यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती में मनमानी का सच सामने आ गया है। मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश चौधरी, धीरसेन निषाद, विपिन त्रिपाठी, राम शंकर निराला, समीर चौधरी, गीता भारती, राम उजागिर गौतम, रमेश गौतम, कन्हैया सोनकर, गिरीश चन्द्र, संजय गौतम, प्रशान्त यादव, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, अरविन्द यादव, मो. उमर, मो0 सलीम, आर.डी. निषाद, राहुल सोनकर, राजेश चौधरी, जहीर अंसारी, दाउद खान, जोखूलाल यादव, आदि उपस्थित रहे। 






Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad