Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

.. और जब एण्टी करप्शन टीम को देखकर भागने लगा लेखपाल

.. और जब एण्टी करप्शन टीम को देखकर भागने लगा लेखपाल 

..and when the accountant started running away after seeing the anti-corruption team


यूपी डेस्कः एण्टी करप्शन टीम की सक्रियता से घूसखोरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही हो रही है। ताजा मामला अम्बेडकर नगर का है। यहां महरुआ थाने के खंडहरा गांव में तैनात लेखपाल जितेंद्र वर्मा को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अयोध्या की एंटी करप्शन टीम ने पैमाइश के नाम पर 10 हजार घूस लेते हुये लेखपाल को दबोच लिया। सूचना के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव के लेखपाल जितेंद्र कुमार वर्मा पर गांव निवासी संदीप ने पैमाइश के नाम पर घूस मांगने का शिकायत एंटी करप्शन टीम अयोध्या से की थी। 


बताया जाता है कि जमीन की नाप के नाम पर लेखपाल ने पैसे मांगे, जिसके बाद मामले की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने आज लेखपाल को 10 हजार रुपए घूस लेते महरुआ के खड़हरा से गिरफ्तार किया। जैसे ही टीम के आने का आभास हुआ घूस ले रहा लेखपाल भागने लगा। हालांकि एंटी टीम ने लेखपाल को दौड़ाकर पकड़ा। इसके बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को थाने ले गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad