जॉब, लड़कियों को प्रेग्नेन्ट करना, वेतन 5 लाख Job, make girls pregnant, salary 5 lakhs
साइबर फ्राड के शिकार हो रहे युवा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे जॉब ऑफर
प्रयागराज के अल्ताफ ने दर्ज कराई शिकायत
यूपी डेस्कः सोशल मीडिया पर एक ऐसा जॉब आफर शेयर किया जा रहा है जिसके बारे में सनकी आप हैरान हो जायेंगे। ऑफर कुछ इस तरह का है। आपको अमीर घर की युवतियों से शारीरिक संबंध बनाने हैं। इसके बदले में आपको 5 लाख रुपए हर महीने मिलेंगे। प्रयागराज का अल्ताफ इसके चक्कर में आ गया। अलताफ ने दिये हुये नम्बरों से संपर्क किया। साइबर ठग से वॉट्सऐप कॉल के जरिए संपर्क हुआ। युवक ने कहा इसमें आपका एक इंटरव्यू होगा।
आप लुक वगैरह अच्छा होना चाहिए। ये देखा जाएगा। उससे पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें। इसके लिए ऑनलाइन 800 रुपए पेमेंट करने होंगे। गंगापार के मऊआइमा इलाके में रहने वाले अलताफ ने 800 रुपए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद दो बार और जालसाज से बात हुई। उसने अलताफ से फोटो मंगवाए। कहा दिल्ली आकर आपको इंटरव्यू देना होगा। थोड़ा-थोड़ा करके साइबर ठग ने करीब 24 हजार रुपए अलग-अलग नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए। अलताफ के मुताबिक, उसके पास फोन आया। जिसमें शख्स ने पूछा तुम्हारे पास वीजा है। पासपोर्ट बना है? अलताफ ने कहा पासपोर्ट है? जालसाज ने कहा तुम्हे विदेश भेजा जाएगा। एक फॉरेन की लड़की की डिमांड आई है।
वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। प्रेग्नेंट होने पर तुमको पेमेंट हो जाएगा। मगर पहले पेपर वर्क पूरा करने के लिए 3 लाख रुपए डिपॉजिट करने होंगे। अब अलताफ को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो रही है। यह कोई वास्तविक जॉब ऑफर नहीं है। उसने जालसाज का फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद एक वॉट्सऐप कॉल आया। जिसमें फोन करने वाले की तस्वीर लगी थी। वह कोई पुलिस अफसर की थी। अलताफ डर गया। उसने कॉल करके पिछली बातचीत के बारे में पूछा। धमकाया कि जेल जाना पड़ेगा। तुम गलत रैकेट में फंस चुके हो। अगर जेल जाने से बचना है तो दिए गए नंबर पर 2 लाख रुपए ट्रांसफर कर दो। परेशान अल्ताफ ने गांव के रहने वाले समाजसेवी डॉ. श्यामबाबू पटेल की मदद से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद फोन आने बंद हो गए। अब इस मामले की जांच साइबर क्राइम सेल कर रही है। प्रयागराज में कई युवकों के पास ऐसे फोन कॉल आ चुके हैं।











Post a Comment
0 Comments