Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महाराष्ट्र में तालाब में डूबने से 8 बच्चों की मौत

महाराष्ट्र में तालाब में डूबने से 8 बच्चों की मौत                                       8 children died due to drowning in pond in Maharashtra

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के औरंगाबाद में तालाब में डूबने से 8 बच्चों की मौत हो गई है। सभी बच्चे जितिया पर्व के मौके पर नहाने गए थे। हादसा दो अलग अलग स्थानों पर हुआ। मृतकों में सात लड़कियां शामिल हैं, जिनमें दो सगी बहनें बताई जा रही हैं। गोताखोरों की मदद से शवों को तालाब से निकाला गया है, और फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एक बच्चा अब भी लापता है। सभी बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। 


पहला हादसा मदनपुर खंड के कुशहा गांव में हुआ, जहां 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में शामिल हैं। मरने वालों में सरोज यादव की 15 वर्षीय बेटी राखी कुमारी, वीरेंद्र यादव की 15 वर्षीय बेटी सोनाली कुमारी, जुगल किशोर यादव की 12 वर्षीय बेटी नीलम कुमारी, उपेंद्र यादव का 8 वर्षीय बेटा पंकज कुमार शामिल है। दूसरा हादसा बारूण थाना इलाके के इटहट गांव में हुआ, जहां 5 बच्चे तालाब में नहाते समय डूब गए। इस मामले में 4 बच्चों के शव मिल चुके हैं, जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है। मृतकों में गौतम सिंह की 11 वर्षीय बेटी अंकु कुमारी, गौतम सिंह की 10 वर्षीय बेटी निशा कुमारी, गुड्डू सिंह की 12 वर्षीय बेटी चुलबुली कुमारी, मनोज सिंह की 10 वर्षीय बेटी लाजो कुमारी शामिल हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad