Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला और उसके तीन बच्चों के शव कुएं में मिले

महिला और उसके तीन बच्चों के शव कुएं में मिले Bodies of woman and her three children found in well



बिहार डेस्कः
झारखंड के लोहरदगा जिले में गुरुवार को 26 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव कुएं में मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी मीडिया को देते हुये बताया कि कुड्डू थाना क्षेत्र के मकरा गांव के रहने वाले लोग दोपहर में जब अपने खेतों में गए तो उन्होंने कुएं में शवों को तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उषा मुंडा नाम की महिला मंगलवार को अपने तीन बच्चों दिव्या (सात), शिवम (चार) और सत्यम (एक) के साथ रांची जिले के सोरो गांव में अपने माता-पिता के घर से निकली थी। उषा मुंडा और उनके बच्चे मंगलवार शाम को जब अपने माता-पिता के घर नहीं लौटे तो उनके रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन बुधवार को भी जारी रही। पुलिस ने बताया कि पुलिस को पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्या का संदेह है लेकिन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उषा मुंडा के पति फूलदेव मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की। शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad