Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मथुरा में बदमाशों ने पुलिस कान्स्टेबिल को मारी गोली, हालत गंभीर

मथुरा में बदमाशों ने पुलिस कान्स्टेबिल को मारी गोली, हालत गंभीर 

Miscreants shot police constable in Mathura, condition critical


यूपी डेस्कः
मथुरा में चार बदमाशों ने बीच चौराहे पर पुलिस कॉन्स्टेबल के सीने में गोली मार दी और फिर मौके फरार हो गए। पता चला है कि सदर बाजार थाने के जमुनापार इलाके का अजीत सिंह छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसका शनिवार रात पड़ोसी अनिल से झगड़ा हो गया। कॉलोनी में हुए झगड़े को मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया। इसके बाद अजीत बुलेट लेकर घर से निकल गया। 


झगड़े के एक घंटे बाद अनिल भी अपने 4 साथियों के साथ अजीत को तलाशता हुआ थाना सदर बाजार के टैंक चौराहे पर पहुंचा.। वहां दोनों में फिर कहासुनी हो गई। इसी दौरान अनिल ने तमंचा निकालकर अजीत के सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद अनिल और उसके साथ मौजूद 3 युवक मौके से भाग गए। जिस समय अजीत को गोली मारी गई, उस वक्त उसके साथ भी दो युवक थे। अजीत के साथियों ने वहां से गुजर रही एक महिला इंस्पेक्टर को रोका जिसके बाद इंस्पेक्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी और घायल अजीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन हालात गंभीर थी जिस कारण परिजन अजीत को लेकर निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी शैलेष पाण्डेय भी मौके पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल के बाद उन्होने घायल सिपाही का अस्पताल पहुंच कर हालचाल जाना। आरोपियों की गिरफ्तारी के एसएसपी ने 5 टीमें गठित कर दी हैं। ताजा अपडेट के अनुसार इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad