Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत, गांव में पसरा मातम

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत, गांव में पसरा मातम Two farmers died after coming under high tension line, mourning spread in the village

- विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप
- एक को बचाने में गई दूसरे की जान



बस्ती, 12 सितम्बर।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिखरिया गांव में सुबह गुरूवार 6.30 बजे खेत में अपनी फसल देखने गये दो किसानों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गइ्र। मृतकों में एक किशन लाल (64) सेवा निवृत्त कर्मचारी और दूसरे भलाई यादव (42) हैं। दोनो की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में हड़कम्प मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पता चला है कि पहले भलाई खेत में करण्ट की चपेट में आये, उन्हें बचाने के चक्कर में किशन लाल भी करण्ट की चपेट में आ गए। ोनों लोगों की मौत हो गई। किशन लाल सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। घर रहकर खेती किसानी का कार्य करते थे। उनके एक बेटा व दो बेटिया है। तीनों की शादी हो चुकी है। भलाई यादव की शादी नही हुई थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad