Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आयुष समिति की बैठक में डीएम ने दवायें खरीदने का दिया निर्देश

आयुष समिति की बैठक में डीएम ने दवायें खरीदने का दिया निर्देश DM gave instructions to purchase medicines in the AYUSH committee meeting



सिद्धार्थ नगर 23 सितम्बर।
जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति एवं कार्यकारी निकाय की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निविदा कराकर दवाओं की खरीददारी 01 सप्ताह में कर ले। प्रत्येक सप्ताह आयुष्मान ग्राम में रविवार को कैम्प लगाकर लोगो को अधिक से अधिक लाभ दिये जाने हेतु निर्देश दिया गया। 


जनपद में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर 11 है जिसमें 02 का कनेक्शन नही हो पाया है। जिलाधिकारी ने कनेक्शन कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका बांसी के उद्यान पार्क में योग कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आयुष मोबाइल, मेडिकल यूनिट में गांव का चयन करने का निर्देश दिया जिसमें बार्डर के 10 गांवों का चयन किया जाना है। तहसील शोहरतगढ़ के 05 गांव तथा नौगढ़ के 05 गांवों का चयन करने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया। 01 माह में आयुष्मान शिविर के माध्यम से 1225 लोगो को लाभान्वित किया गया है। जनपद में 11 स्थानों पर हर्बल गार्डन चल रहा है। 


इसके साथ ही जो चिकित्सा निर्माणाधीन है उन्हे समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराये तथा जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया उन्हें हैण्डओवर कराकर क्रियाशील कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिला आयुष समिति मे उपलब्ध धनराशि, मानव संसाधन एवं डिस्पेंसरीवार विवरण, वृद्धावस्था जन्य रोग शिविर, आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट, हर्बल गार्डन आदि समस्त विन्दुओ की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डा0 विजय बहादुर, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 अजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad